ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान: कांग्रेस और सपा को बताया ”भाजपा की B टीम”

सपा और बसपा समझौते के साथ चुनाव लड़ते, तो परिणाम पूरी तरह अलग होते। उन्होंने सभी विपक्षी दलों को मिलकर चुनाव लड़ने की सलाह दी

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस और सपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां समय-समय पर भाजपा की मदद करती रही हैं। राजभर ने आरोप लगाया कि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा की मदद की, जिससे भाजपा को जीत मिली।

राजभर ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा ने बसपा का विरोध किया, जबकि कांग्रेस चाहती थी कि बसपा गठबंधन में बनी रहे। उनका मानना है कि अगर सपा और बसपा समझौते के साथ चुनाव लड़ते, तो परिणाम पूरी तरह अलग होते। उन्होंने सभी विपक्षी दलों को मिलकर चुनाव लड़ने की सलाह दी, क्योंकि अकेले लड़ने से कोई फायदा नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button