दीदिया के देवरा…गाने वाली रागिनी विश्वकर्मा रातों रात सुर्खियों में, हनी सिंह के साथ गाया गाना, अब हर तरफ उनकी डिमांड

उनका परिवार पारंपरिक रूप से मंदिरों और आयोजनों में गीत-संगीत प्रस्तुत करता है, और रागिनी ने इस माहौल से ही संगीत की बारीकियाँ सीखी हैं।

दीदिया के देवरा….ये भोजपुरी लोक गीत अभी आपको नए वर्जन में सुनने को मिल रहा है.वो भी पंजाबी सिंह हनी सिंह के एलबम में.. ये गाना अभी आपको सोशल मीडिया पर…हर प्लेटफॉर्म पर सुनने को मिल जाएगा. गाने का नाम है मेनियेक….इस गाने में एक नई आवाज आपको सुनाई देगी. वो भी भोजपुरी में…..पंजाबी और भोजपुरी का ये नया मिक्सअप लोगों को इस वक्त खूब पसंद आ रहा है.इस समय हर दूसरी रील को स्क्रोल करने पर आपको यहीं गाना सुनाई देगा.

गाने के साथ इसका वीडियो भी लोगों को खूब भा रहा है.वैसे तो ये गाना हनी सिंह का है पर इसमें सबसे ज्यादा जिसकी चर्चा हो रही है. वो है भोजपुरी में रिलिक्स गाने वाली महिला की….जी हां जैसे ही मेनियेक गाने में दीदिया के देवरा… वाली लाइन आती है. लोगों के अंदर अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिलती है.

चलिए अब आपको उस सिंगर का नाम भी बता देते है. उनका नाम है रागिनी विश्वकर्मा….भोजपुरी गाना ‘दीदिया के देवरा’ गाने वाली रागिनी विश्वकर्मा भी इस गाने के साथ रातों रात सुर्खियों में बनी हुई हैं….

रागिनी विश्वकर्मा की आवाज ने मचाई धूम

रागिनी विश्वकर्मा, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं, एक ऐसी गायिका हैं जिन्होंने अवधी, भोजपुरी और ग़ज़ल गायन में अपनी खास पहचान बनाई है। उनका परिवार पारंपरिक रूप से मंदिरों और आयोजनों में गीत-संगीत प्रस्तुत करता है, और रागिनी ने इस माहौल से ही संगीत की बारीकियाँ सीखी हैं।

वायरल गाना “पंखा कूलर से न गर्मी ई जाला”
कोरोना काल में उनका गाना “पंखा कूलर से न गर्मी ई जाला” सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। यह गाना यूट्यूब पर 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ बेहद लोकप्रिय हो गया था।

हनी सिंह के एल्बम में शामिल होने का मौका
गाने की रिलीज के बाद रागिनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि हनी सिंह की टीम से विनोद वर्मा ने उनके गुरु को कॉल किया था। शुरुआत में यह नहीं बताया गया था कि यह गाना हनी सिंह के साथ होगा। रागिनी को तो यह लगा था कि उन्हें बॉलीवुड में गाने का मौका मिल रहा है। कुछ समय बाद पता चला कि गोरखपुर के अर्जुन अजनबी द्वारा लिखे गए इस गीत को हनी सिंह के एल्बम का हिस्सा बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button