महाकुंभ में आतंकी हमले की हो रही थी साजिश…, आतंकी लजार मसीह की गिरफ्तारी पर डीजीपी का बड़ा खुलासा

कौशांबी जिले के कोखराज इलाके से BKI (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) का सक्रिय आतंकी लजार मसीह गिरफ्तार किया गया है। उसे यूपी एसटीएफ और...

कौशांबी जिले के कोखराज इलाके से BKI (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) का सक्रिय आतंकी लजार मसीह गिरफ्तार किया गया है। उसे यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में पकड़ा गया। लजार मसीह के कब्जे से हथगोले, डेटोनेटर, विदेशी पिस्टल और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में था और महाकुंभ में हमले की साजिश रच रहा था।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि लजार मसीह गाजियाबाद के एक पते पर फर्जी आधार कार्ड से पासपोर्ट बनवाकर पुर्तगाल जाने की योजना बना रहा था। वह प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान आतंकवादी हमले की साजिश रच रहा था, लेकिन यूपी पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की सक्रियता के कारण उसकी योजना नाकाम रही।

लजार मसीह पाकिस्तान बॉर्डर से ड्रोन के जरिए गोला-बारूद मंगवाता था और पाकिस्तान में बैठे तीन ISI एजेंटों से संपर्क में था। वह पहले भी असलहों और मादक पदार्थों के मामले में जेल जा चुका था और जेल में गैंगवार में घायल हुआ था। इलाज के दौरान वह अस्पताल से फरार हो गया था।

डीजीपी ने आगे बताया कि लजार मसीह जर्मनी में बैठे BKI हेड स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के इशारे पर एक हत्या को भी अंजाम दे चुका था। वह सिग्नल ऐप पर अपने साथी आतंकी सदस्यों से संपर्क करता था। महाकुंभ की सुरक्षा के चलते वह किसी भी आतंकवादी गतिविधि को अंजाम नहीं दे सका।

Related Articles

Back to top button