UP Election: स्मृति ईरानी ने सपा नेता पर साधा निशाना, कहा- भारत को भाग्य विधाता और जननी मानने से किया था इनकार…

उत्तर प्रदेश में सियासत का रण दिन ब दिन दिलचस्प होता जा रहा है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के चौथे चरण का रण छिड़ा हुआ है। तीन चरणों के बाद अब चौथे चरण के रण की ओर रुख हो चुका है। चौथे चरण में अवध के 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होना है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रयागराज में जनता को संबोधित करते हुए कहा, जनता ने ऐसा मंजर भी देखा जब सपा के एक नेता ने जब भारत को भाग्य विधाता और जननी मानने से इनकार कर दिया और अपने स्कूल में जनगणमन गाने से इनकार कर दिया।

आज भारत माता का जयकारा जब निःस्वार्थ भाव से कोई भी नागरिक करता है इस बात का गौरव हम जैसे कार्य कर्ता को मिलता है,एक एक निडर समाज भारतीय जनता पार्टी के सरकार के चलते अपने जन्म भूमि को अपने जननी को हर रोज प्रणाम करता है। इस विश्वास के साथ मां भारती का संरक्षण करने जनता जनार्दन ने देश के इतिहास में पहली बार एक प्रधान सेवक को चुना।

आज प्रधान सेवक के आवास पर जनता से हम कहने आए हैं कि 27 तारीख को पोलिंग बूथ दिया और कमल के निशान की बटन दबाओ और मां भारती को जिताओ, आज मेरे सौभाग्य की बात है की जिस धरती पर आज आप से आशीर्वाद मांगने आई हूं इसी धरती पर बहुत महापुरुषों ने बहुत कुछ मांगे पाए हैं यह मेरे गौरव की बात है।

Related Articles

Back to top button