
IPL 2025 MI vs DC: वानखेड़े स्टेडियम में बीती रात मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। बुमराह ने दिल्ली के बल्लेबाजों को अपने गेंदों से परेशान कर रखा था और उन्होंने मैच में 3 विकेट लेकर नया रिकॉर्ड भी बनाया।
बुमराह ने बनाया ये खास रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 3.2 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही बुमराह IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार—25 बार—एक मैच में 3 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इसके पहले यह रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम था, जिन्होंने 22 बार ऐसा किया था।
3 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की टॉप लिस्ट
- जसप्रीत बुमराह – 25 बार
- युजवेंद्र चहल – 22 बार
- लसिथ मलिंगा – 19 बार
- रविंद्र जड़ेजा – 17 बार
- अमित मिश्रा – 17 बार
- सुनील नारायण – 17 बार
- हर्षल पटेल – 17 बार
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट
बुमराह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। अब तक उन्होंने 23 मैचों में 28 विकेट लिए हैं। इससे उन्होंने केकेआर के सुनील नरेन (24 मैचों में 27 विकेट) को पीछे छोड़ दिया है।
दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ सफर खत्म
इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स टीम महज 121 रन बनाकर आउट हो गई। मुंबई के सूर्यकुमार यादव ने 73 रनों की शानदार पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स का IPL 2025 में प्लेऑफ का रास्ता बंद हो गया है।









