Gonda Viral Video: महिला ने दी सफाई, BJP जिलाध्यक्ष को बताया पिता समान | देखें पूरा मामला

गोंडा में वायरल वीडियो को लेकर बड़ा खुलासा, महिला ने भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को बताया पारिवारिक सदस्य। वीडियो को बताया बदनाम करने की साजिश। थाने में दर्ज कराया केस, पार्टी ने भेजा नोटिस।

Gonda Viral Video: गोंडा जिले में रविवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप विवादों में घिर गए हैं। वीडियो में उन्हें एक महिला कार्यकर्ता के साथ दिखाई दिया, जहां वह महिला को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जाने लगीं और पार्टी ने भी जिलाध्यक्ष को नोटिस भेजा है। अब इस मामले पर महिला कार्यकर्ता ने खुद सामने आकर बयान दिया हैं।

महिला ने साफ कहा कि –”अमर किशोर जी मेरे लिए पिता और बड़े भाई जैसे हैं। हमारा पारिवारिक संबंध है। वीडियो को तोड़-मरोड़ कर गलत तरीके से वायरल किया गया है। उस दिन मेरी तबीयत खराब थी।

महिला ने आगे बताया कि, मैंने लखनऊ से लौटते वक्त खुद जिलाध्यक्ष को फोन किया और मदद मांगी। जिलाध्यक्ष जी ने मुझे रिसीव किया और रास्ते में एक जरूरी कॉल आने की वजह से मुझे कार्यालय ले गए। जब हम कार्यालय की सीढ़ियां चढ़ रहे थे, तभी मेरा पैर फिसल गया। गिरने से पहले ही अध्यक्ष जी ने मुझे सहारा दिया, लेकिन उसी पल का वीडियो बनाकर गलत तरीके से फैलाया गया।

महिला ने कहा कि ये वीडियो सिर्फ बदनाम करने के लिए फैलाया गया है। जिसके लिए छपिया थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अगर मेरी बात नहीं सुनी गई, तो मैं मानहानि का केस भी दर्ज कराऊंगी।

पार्टी का रुख

वही दूसरी ओर इस मामले को लेकर भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष अमर किशोर को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस भी भेजा गया है। अब पार्टी स्तर पर भी जांच हो रही है कि आखिर सच्चाई क्या है।

Related Articles

Back to top button