
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के ऐती गांव स्थित श्री शनिदेव मंदिर में आगामी 27 मई 2025, मंगलवार को श्री शनिदेव जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला रखी गई है, जिसमें फूल बंगला सजावट, श्री शनिदेव का अभिषेक, हवन, 56 भोग का भोग अर्पण तथा विशाल भंडारा शामिल है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे रिठौरा गांव से शोभायात्रा के साथ होगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ऐती गांव के शनि धाम मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं और भक्तों की सहभागिता की अपेक्षा है।
आयोजक मंडल की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों से सादर आग्रह है कि वे इस शुभ अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ प्राप्त करें और इस पावन आयोजन को सफल बनाएं।









