मुंबई में समय से पहले आया मॉनसून, भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई, ठाणे और पालघर जैसे क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मुंबई और आसपास के तटीय इलाकों में मॉनसून ने इस बार 12 दिन पहले दस्तक देकर तबाही मचा दी है। लगातार हो रही बारिश के चलते मुंबई, ठाणे और पालघर जैसे क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है।

बारिश का असर सबसे ज्यादा लोकल ट्रेन सेवाओं पर देखने को मिल रहा है। मध्य रेलवे की मेन लाइन पर ट्रेनें औसतन 5 मिनट की देरी से चल रही हैं, वहीं कल्याण की ओर जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है।

बारिश के चलते पेड़ और डालियां गिरने की कई घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे सड़कों पर जाम और अवरोध की स्थिति बनी हुई है। BMC और रेलवे प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि वे सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति को लेकर नगर निगम द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button