मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर PM मोदी और अमित शाह ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने पौड़ी स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार थीं। मां के निधन की खबर से शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उनकी माता के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माताजी सावित्री देवी जी का निधन अत्यंत दुखद है। मां का जाना ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

सावित्री देवी के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत से लगातार शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button