वजन घटाने के लिए खाएं खजूर, ये 6 तरीके और भी हैं लाभदायक

सुबह खाली पेट से लेकर रात में दूध के साथ – जानें खजूर खाने का सही समय और तरीका। मेटाबॉलिज्म बढ़ाएं, स्टैमिना पाएं और वजन घटाएं।

खजूर (Dates) सिर्फ एक मीठा फल नहीं, बल्कि एक नेचुरल सुपरफूड है जो शरीर को कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है। अगर सही समय पर खजूर खाया जाए, तो यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाने से लेकर वर्कआउट में स्टैमिना देने, वजन घटाने और शुगर क्रेविंग को कंट्रोल करने तक हर मोर्चे पर कारगर होता है।

1. सुबह खाली पेट खजूर खाना:
दिन की शुरुआत अगर 3 खजूर खाकर और उसके बाद गुनगुना पानी पीकर की जाए, तो यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर को फुल एनर्जी मिलती है।

2. वर्कआउट से पहले खाएं खजूर:
जिम या योगा से 30 मिनट पहले 2 खजूर खाना स्टैमिना को बढ़ाता है। इसमें मौजूद नेचुरल ग्लूकोज शरीर को एक्टिव रखता है।

3. शाम को स्नैक टाइम पर:
अगर शाम को भूख लगे और कुछ हेल्दी खाना चाहें, तो 2 खजूर एक परफेक्ट ऑप्शन हैं। ये पेट भरते हैं और वजन नहीं बढ़ने देते।

4. खजूर वाला दूध:
रात को खजूर को दूध में उबालकर पीना एक हेल्दी डिनर विकल्प है। इससे पेट देर तक भरा रहता है और नींद भी अच्छी आती है।

5. ब्रेकफास्ट स्मूदी:
3 खजूर, थोड़ा दूध, ओट्स और एक केला मिलाकर तैयार की गई स्मूदी वेट लॉस के लिए एकदम परफेक्ट ब्रेकफास्ट है।

6. डेजर्ट की जगह खाएं खजूर:
जब मीठा खाने का मन हो तो मिठाई या चॉकलेट की जगह खजूर खाएं। इसमें नेचुरल मिठास होती है, जो शुगर की तलब को मारती है।

Related Articles

Back to top button