Police की पिटाई से BJP कार्यकर्ता की मौत, 11 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई!

गाजीपुर जिले में पुलिस कार्रवाई के बाद एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत से हड़कंप मच गया है। मामले में पुलिस अधीक्षक ने 11 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। इनमें से 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 5 को लाइन हाजिर किया गया है।

क्या है पूरा मामला

9 सितंबर को गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और थाने में ले जाकर उनकी बर्बर पिटाई की।

लाठीचार्ज का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस की पिटाई साफ दिखाई दे रही थी। घटना में कई कार्यकर्ता घायल हुए थे।

कार्यकर्ता की मौत

इसी लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल हुए बीजेपी कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की आज मौत हो गई। उनकी मौत के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है।

पुलिस प्रशासन पर सवाल

मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। पुलिस की भूमिका और कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं मृतक कार्यकर्ता के परिजनों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button