
मिर्ज़ापुर: पूर्वांचल फतह करने के लिए लगातार भाजपा मैदान में है. आज पीएम मोदी ने चुनावी सभा की कमान अपने हाथ में थामते हुए मिर्ज़ापुर में रैली की और सरकार की उपलब्धियां गिनाई. पीएम ने कहा कि संकट की घड़ी में गरीब के साथ खड़े रहे है हमने गरीबों को फ्री में 2 साल राशन दिया यूपी का विकास देश को गति देता है कोरोना काल में बीजेपी ने सबकी मदद की. पीएम ने कहा कि मैं एक बेटे की तरह नमक का कर्ज चुकाऊंगा.
विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादियों,माफियावादियों को हराना है इन्हें सिर्फ समाज तोड़ने का काम आता है परिवारवादियों को देश से मतलब नहीं है. इनका इतिहास आतंकी को छोड़ने का है परिवारवादियों ने यूपी को लूटा है.
यूक्रेन और रूस के बीच हो रहे युद्ध का भी जिक्र पीएम ने यहा किया और कहा कि हमारे कई छात्र अभी यूक्रेन में फंसे हैं यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित वापस लाए है अफगानिस्तान से भारतीयों को हम लाए हैं. एकजुट होकर साथ मिलकर खड़े होने का समय है.
पीएम ने कहा कि गरीब का चूल्हा बुझना नहीं चाहिए यूपी को ईमानदार नेतृत्व चाहिए सभी लोगों को सरकार ने मुफ्त वैक्सीन दी दुनिया के किसी देश में ऐसा नहीं हुआ.
गौरतलब है कि आखिरी चरण का मतदान 7 मार्च को होना है जिसके लिए लगातार भाजपा पूर्वांचल में मेहनत कर रही है. 6 चरणों के वोट हो चुके हैं और वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.









