‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ की बड़ी सफलता

अभियान के दौरान 1.6 लाख से ज्यादा रक्तदाताओं का पंजीकरण हुआ और 4.7 लाख नए आयुष्मान/पीएम-जय कार्ड जारी किए गए।

नई दिल्ली: 17 सितंबर को शुरू हुए ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत 20 सितंबर तक देशभर में 2.83 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 76 लाख से ज्यादा नागरिक पहुंचे और लाभ उठाया।

बीमारियों की स्क्रीनिंग और जांच

अब तक 37 लाख लोगों की हाई ब्लड प्रेशर और 35 लाख की डायबिटीज की जांच की गई।

  • 18 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच (Antenatal check-up)
  • 51 लाख बच्चों को जीवनरक्षक टीके लगाए गए
  • 15 लाख से ज्यादा लोग एनीमिया की स्क्रीनिंग से गुजरे
  • 22 लाख नागरिकों की टीबी और 2.3 लाख की सिकल सेल रोग की जांच हुई

रक्तदान और आयुष्मान कार्ड

अभियान के दौरान 1.6 लाख से ज्यादा रक्तदाताओं का पंजीकरण हुआ और 4.7 लाख नए आयुष्मान/पीएम-जय कार्ड जारी किए गए।

राष्ट्रीय संस्थानों की भागीदारी

NHM स्वास्थ्य शिविरों के साथ-साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर, AIIMS, राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (INIs), तृतीयक अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और निजी संस्थान भी इस राष्ट्रीय अभियान में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button