WPL 2026: (MI-W vs RCB-W) में 5 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर, लीग में मच सकता है बड़ा धमाल…

इस सीजन में जहां स्टार खिलाड़ियों पर फैंस की नजर होगी, वहीं कुछ अनकैप्ड खिलाड़ी भी अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका सकती हैं। आइए जानते हैं उन 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में, जिनसे इस बार काफी उम्मीदें हैं।

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का चौथा सीजन आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस महिला टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI-W vs RCB-W) महिला टीम आमने-सामने होंगी। इस सीजन में जहां स्टार खिलाड़ियों पर फैंस की नजर होगी, वहीं कुछ अनकैप्ड खिलाड़ी भी अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका सकती हैं। आइए जानते हैं उन 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में, जिनसे इस बार काफी उम्मीदें हैं।

दीया यादव (दिल्ली कैपिटल्स)
बता दें, दिल्ली कैपिटल्स की 16 वर्षीय दीया यादव WPL इतिहास की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 10 लाख रुपये में खरीदा है। दीया दाएं हाथ की ओपनर बल्लेबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। U-15 घरेलू क्रिकेट में दोहरा शतक (213 रन) जड़कर वह सुर्खियों में आई थीं। 2025 सीनियर महिला T20 ट्रॉफी में उन्होंने करीब 60 की औसत से 298 रन बनाकर अपनी प्रतिभा साबित की थी।

गोंगाडी त्रिशा (यूपी वॉरियर्स)
हैदराबाद की गोंगाडी त्रिशा U-19 महिला वर्ल्ड कप की स्टार खिलाड़ियों में शामिल रही हैं। वह एक बेहतरीन ओपनर बल्लेबाज होने के साथ-साथ लेग स्पिन गेंदबाजी भी कर सकती हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप में 309 रन बनाकर वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनी थीं। यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 10 लाख रुपये में टीम से जोड़ा है।

अनुष्का शर्मा (गुजरात जायंट्स)
WPL 2026 ऑक्शन में अनुष्का शर्मा ने इतिहास रच दिया। वह अब तक की सबसे महंगी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बनीं, जिन्हें गुजरात जायंट्स ने 45 लाख रुपये में खरीदा। मध्य प्रदेश की यह ऑलराउंडर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी असरदार हैं। पिछले घरेलू T20 टूर्नामेंट में उन्होंने 207 रन बनाने के साथ 9 विकेट भी झटके थे। मैच फिनिश करने की उनकी क्षमता उन्हें खास बनाती है।

मिली इलिंगवर्थ (मुंबई इंडियंस)
ऑस्ट्रेलिया की युवा तेज गेंदबाज मिली इलिंगवर्थ दुनिया की सबसे तेज उभरती गेंदबाजों में गिनी जाती हैं। वह लगातार 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकती हैं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा है। बिग बैश लीग में उनके आक्रामक बाउंसर ने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था।

प्रेमा रावत (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
24 वर्षीय लेग स्पिनर प्रेमा रावत शानदार फॉर्म में हैं। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए टूर में उन्होंने तीन T20 मैचों में 7 विकेट चटकाए थे। बीच के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अहम खिलाड़ी बनाती है।

बता दें, WPL 2026 में ये अनकैप्ड खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से न सिर्फ टीमों की किस्मत बदल सकती हैं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट को भी नया सितारा दे सकती हैं।

Related Articles

Back to top button