स्वामी प्रसाद मौर्य का फिर से अजीबोगरीब बयान, अखिलेश के PDA पर बोले- ‘D’ मतलब (दलित…डिंपल यादव )

इस बार उन्होंने अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर तंज कसते हुए इस फॉर्मूले को कुछ और ही बता दिया

लखीमपुर खीरी- राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (RSSP) के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं…इस बार उन्होंने अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर तंज कसते हुए इस फॉर्मूले को कुछ और ही बता दिया…

स्वामी प्रसाद मौर्य का ये बयान खूब ज्यादा वायरल हो रहा है…और कुछ लोगों को ये विवादित भी नजर आ रहा है. चलिए बतातें है कि आखिर में स्वामी प्रसाद मौर्य का ये बयान क्या था?…

जानकारी के लिए बता दें कि संत रविदास जयंती के मौके पर लखीमपुर खीरी पहुंचे पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए (PDA) फॉर्मूले पर तंज कसते हुए डिंपल यादव को लेकर टिप्पणी की. स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “अखिलेश यादव का पीडीए फॉर्मूला समय-समय पर बदलता रहता है. कभी ‘P’ को पिछड़ा और पंडित बताया जाता है, कभी ‘A’ को अगड़ा और अल्पसंख्यक…और कभी ‘D’ को दलित या फिर डिंपल यादव बना दिया जाता है.

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कहा कि पीडीए फॉर्मूला सिर्फ धोखा और जनता को भ्रमित करने की कोशिश है.

खैर इस बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है. कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे महिलाओं का सम्मान ठेस पहुंचाने वाला बताया है.

हालांकि, अखिलेश यादव या डिंपल यादव की तरफ से इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. खैर इस बयान को लेकर यूपी के सियासी गलियारों में खूब चर्चाएं चल रही है.

Related Articles

Back to top button