
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें 6 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह हादसा थाना सुरीर इलाके में हुआ, जहां एक बेकाबू कंटेनर ने सड़क पर खड़े यात्रियों को रौंद दिया।
हादसा उस समय हुआ जब नोएडा से फर्रुखाबाद जा रही बस के यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े थे। अचानक एक बेकाबू कंटेनर बस के पास आकर यात्रियों को कुचलते हुए निकल गया। दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है। इस हादसे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ।









