कुशीनगर : डॉगी के जन्मदिन पर 700 मेहमानों को दावत, रंगारग कार्यकर्म, क्या आपने कभी देखा है जानवरों के लिए इतना शाही जश्न?

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से पशु प्रेम की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यहाँ एक मालिक ने अपने जर्मन शेफर्ड डॉग ‘रॉकी’ का पहला जन्मदिन इतने शाही अंदाज में मनाया कि पूरे इलाके में इसकी गूंज सुनाई दे रही है। इस जश्न में शामिल होने वाले मेहमानों की संख्या देखकर हर कोई हैरान है।

700 मेहमान और आलीशान दावत

‘रॉकी’ का जन्मदिन किसी वीआईपी पार्टी से कम नहीं था। मालिक सुरेश माली ने अपने लाडले डॉगी के लिए एक विशाल पंडाल सजाया था, जिसमें आसपास के करीब 700 मेहमानों ने शिरकत की। मेहमानों के लिए शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अनोखी पार्टी की चर्चा सिर्फ गांव ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों में भी हो रही है।

मुंबई से पहुंचे मालिक

सुरेश माली, जो कि पेशे से व्यवसायी हैं और मूल रूप से कुशीनगर के निवासी हैं, अपने इस प्रिय डॉग के जन्मदिन को खास बनाने के लिए मुंबई से विशेष रूप से आए। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस जर्मन शेफर्ड को गोरखपुर से 18 हजार रुपये में खरीदा था। आज यह डॉगी केवल उनका पालतू नहीं, बल्कि उनके परिवार का एक अभिन्न हिस्सा और उनका ‘बेटा’ बन चुका है।

वह मेरा बेटा है : मालिक


मालिक सुरेश माली ने भावुक होकर कहा, “रॉकी मेरे लिए केवल एक जानवर नहीं है, वह मेरा बेटा है। मैं अपनी पूरी जिंदगी इसी तरह उसका जन्मदिन मनाना चाहता हूं।” सुरेश के इस पशु प्रेम को देखकर स्थानीय लोग भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग इतने बड़े आयोजन पर आश्चर्य भी जता रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस अनोखी बॉन्डिंग को खूब पसंद कर रहे हैं। यह घटना साबित करती है कि इंसान और जानवर का प्यार कितना गहरा और अनमोल हो सकता है।

Related Articles

Back to top button