
ललितपुर- उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया…जहां पर शादी को ही एक युवक ने अपना मेन बिजनेस बना लिया और उसी से पैसों की उगाही करने लगा…. जी हां, एक नहीं दो नहीं…युवक ने पैसों के चक्कर में तीन-तीन शादियां कर डाली…पर उसका इतने में भी मन नहीं भरा….
चौथी शादी की फिराक में चालबाज युवक अपनी प्लानिंग बना ली…इस लुटेरे दूल्हे के बारे में खुलासा उसकी ही पत्नियों ने किया…
तीनों पत्नियों ने सुनील का पूरा राज खोल दिया, कि तीनों से शादी करके कैसे शातिर सुनील ने दहेज के पैसे हड़पे और जेवरों को भी अपने पास रख लिया…..
खैर इस पूरे मामले में तीनों पत्नियों के कोर्ट में मामले विचाराधीन है…और लुटेरे दुल्हे की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है…









