काबरा ड्रग्स लिमिटेड ने Q3FY26 के मजबूत नतीजे और विस्तार की योजनाओं का किया ऐलान, जानें अहम जानकारी…

काबरा ड्रग्स लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) के शानदार परिणामों की घोषणा की है। कंपनी ने अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार और विकास की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए विस्तार की योजनाओं का भी ऐलान किया

काबरा ड्रग्स लिमिटेड (BSE: 524322), एक उभरती हुई माइक्रोकैप कंपनी हैं। जिसने 13 फरवरी, 2026 को 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए अपने बिना ऑडिट किए गए फाइनेंशियल नतीजे जारी किए। कंपनी ने इस तिमाही में बेहतर प्रदर्शन किया है और साथ ही कई नई रणनीतिक पहलों की घोषणा भी की, जो इसके व्यापार के विस्तार की दिशा को स्पष्ट करता हैं।

बता दें, कंपनी का PAT (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) पिछले साल के मुकाबले 578% बढ़कर ₹2.56 करोड़ तक पहुंच गया है। यह सितंबर 2025 में ₹1.84 करोड़ और दिसंबर 2024 में ₹53.69 लाख के नुकसान से एक बड़ा सुधार है। दिसंबर तिमाही में कंपनी ने ₹30.42 करोड़ का रेवेन्यू कमाया, जो सितंबर 2025 के ₹19.76 करोड़ से 53.9% ज्यादा है। पिछले साल दिसंबर में कंपनी ने कोई रेवेन्यू नहीं दिखाया था, लेकिन अब उसने एक शानदार टर्नअराउंड किया है।

बता दें, काबरा ड्रग्स ने अपने बिजनेस मॉडल में विविधता लाने के लिए कई नई योजनाओं की शुरुआत की है। इनमें मेडिकल इक्विपमेंट बनाने जैसी नई पहलों को शामिल किया गया है। कंपनी ने देशभर में 200 चैनल पार्टनर नियुक्त करने के लिए MR फ्रैंचाइज़ के साथ एक एग्रीमेंट भी साइन किया है, जिससे इसकी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और मार्केट में उपस्थिति मजबूत होगी।

वहीं, काबरा ड्रग्स ने अपने बदलते व्यापार डायरेक्शन को बेहतर ढंग से दर्शाने के लिए कंपनी का नाम बदलने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव शेयरहोल्डर और रेगुलेटरी अप्रूवल के अधीन है।

कंपनी के फाइनेंशियल रिजल्ट्स को ऑडिट कमिटी ने रिव्यू किया है और ये स्टैच्युटरी ऑडिटर द्वारा लिमिटेड रिव्यू के अधीन हैं। सभी डिस्क्लोज़र SEBI (LODR) रेगुलेशंस, 2015 के तहत किए गए हैं।

बता दें, यह कम्युनिकेशन सिर्फ़ सूचना के उद्देश्य से है और कंपनी द्वारा किए गए पब्लिक डिस्क्लोज़र पर आधारित है। यह निवेश सलाह, किसी सिक्योरिटी को खरीदने या बेचने की सिफारिश नहीं है। कुछ बयान भविष्य की घटनाओं पर आधारित हो सकते हैं और वे रिस्क और अनिश्चितताओं से प्रभावित हो सकते हैं। निवेश के निर्णय लेने से पहले, पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे स्वतंत्र रूप से निर्णय लें और योग्य सलाहकार से मार्गदर्शन प्राप्त करें। इस जानकारी पर किसी भी प्रकार के नुकसान के लिए कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button