
दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर एक वक्त में खूब बवाल मचा था। दिल्ली में आप की सरकार के दौरान आरोपों का दौर शुरु हुआ था और अब दिल्ली शराब नीति घोटाले केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया गया है। कोर्ट ने बताया कि सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं। CBI द्वारा लगाए गए आरोप में दम नहीं है। कोई आपराधिक साजिश नहीं मिली है।
कोर्ट के इस फैसले पर आप सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया आयी है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को फंसाने के लिए गहरी साजिश रची गई थी। ईमानदार पार्टी को बदनाम किया गया। समर्थकों औरपरिवार को कष्ट दिया। हम कहते थे सबूत तो दिखाओ लेकिन बीजेपी को मनीष, केजरीवाल और मुझे जेल में रखना था। संजय सिंह ने आगे कहा कि कई दिन तक हमें जेल में रखा गया। बीजेपी के द्वारा साजिश रचकर पार्टी को और नेता को बदनाम किया।
अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे सत्य पर विश्वास था, और आज हमारी और सत्य की जीत हुई है। मुझे जेल में डालने का प्रयास किया गया, लेकिन सत्य ने जीत हासिल की। यह मामला दिल्ली की राजनीति में एक अहम मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां एक ओर बीजेपी और केंद्र सरकार पर विपक्षी नेताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने इसे अपनी न्यायिक जीत के रूप में देखा है।









