GreenX Talks 2026: समावेश और मानवीय उत्कृष्टता का प्रेरक मंच, अहमदाबाद में सजा गरिमा का उत्सव…

अदानी कॉर्पोरेट हाउस (ACH) में आयोजित GreenX Talks के पांचवें संस्करण में अदानी ग्रुप ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि उसकी नजर में ग्रोथ का मतलब केवल आकार और विस्तार नहीं, बल्कि इन्क्लूजन और गरिमा है। कार्यक्रम में उद्योग, प्रशासन, खेल, कला और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रेरणादायी व्यक्तित्वों ने भाग लिया और समावेशी विकास के संदेश को मजबूती दिया हैं।

अहमदाबाद: अदाणी कॉर्पोरेट हाउस में आयोजित GreenX Talks 2026 का पाँचवां संस्करण केवल एक कॉर्पोरेट इवेंट नहीं रहा, बल्कि मानवीय उत्कृष्टता, गरिमा और समावेशन के संदेश का सशक्त मंच बनकर उभरा। शुक्रवार सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में अदाणी ग्रुप ने साफ किया कि उसके लिए विकास का अर्थ केवल विस्तार नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना है।

बता दें, कार्यक्रम की शुरुआत जीत अदाणी और दिवा अदाणी के संबोधन से हुई। जीत अदाणी ने कहा कि GreenX केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार है। उनके अनुसार, “ग्रीन वह है जो स्थायी है और X इंसानी आत्मा की असाधारण शक्ति का प्रतीक।”

उन्होंने यह भी कहा कि शक्ति क्षणिक हो सकती है, लेकिन चरित्र स्थायी होता है। उनका संदेश स्पष्ट था कि हर व्यक्ति अपने भाग्य का निर्माता स्वयं है और वास्तविक प्रगति वही है जिसमें सबकी भागीदारी हो।

बता दें, दिवा अदाणी ने समावेशन की अवधारणा को विस्तार से समझाते हुए कहा कि ग्रीनएक्स सहानुभूति के आधार पर नहीं, बल्कि योग्यता के आधार पर मंच देता है। उनके अनुसार, सच्चा समावेशन वही है जहां लोग अपनी क्षमता और मेहनत के दम पर स्थान प्राप्त करें।

कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने अपने अनुभवों से श्रोताओं को गहराई से प्रभावित किया। प्रसिद्ध नृत्यांगना और अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने अपने जीवन की चुनौतियों और उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि परिस्थितियां व्यक्ति की पहचान तय नहीं करतीं, बल्कि उसका दृढ़ संकल्प उसे आगे बढ़ाता है।

वहीं, बोलेंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक और दृष्टिबाधित उद्यमी श्रीकांत बोला ने कहा, “यदि आप असंभव का सपना नहीं देखेंगे, तो उसे हासिल भी नहीं कर पाएंगे।” उनका संदेश था कि हर कठिनाई को ऊर्जा में बदला जा सकता है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की सचिव वी. विद्यावती रहीं। उनकी उपस्थिति ने यह दर्शाया कि दिव्यांगजनों के अधिकार, सुगमता, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा अदाणी एबिलिटी अवॉर्ड्स, जिन्हें समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने प्रदान किया।

इन पुरस्कारों के तहत अडैप्टिव स्पोर्ट्स, सार्वजनिक सेवा, सांस्कृतिक योगदान, सामाजिक उद्यमिता और रचनात्मक कला जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम को भी सम्मानित किया गया, जिसने चुनौतियों के बावजूद अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

पांच वर्षों में GreenX Talks केवल एक वार्षिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि अदाणी समूह की एक ऐसी परंपरा बन चुका है जो साहस, चरित्र और मेहनत की कहानियों को मंच देता है।

यह मंच इस विचार को मजबूत करता है कि विकास तभी सार्थक है जब उसमें गरिमा, अवसर और समान भागीदारी सुनिश्चित हो।

Related Articles

Back to top button