डेरिल मिशेल और सोभना मोस्टरी बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ 2026, शानदार प्रदर्शन पर मिला अवार्ड…

जनवरी 2026 के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिशेल और बांग्लादेश की प्रतिभाशाली बल्लेबाज़ सोभना मोस्टरी को ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड से सम्मानित किया है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की।

जनवरी 2026 के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिशेल और बांग्लादेश की प्रतिभाशाली बल्लेबाज़ सोभना मोस्टरी को ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड से सम्मानित किया है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की।

बता दें, न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ में बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया। कीवी टीम पहले मुकाबले में 0-1 से पीछे थी, लेकिन मिशेल की लगातार दो शानदार शतकीय पारियों ने सीरीज़ का रुख बदल दिया। दूसरे वनडे में उन्होंने नाबाद 131 रन बनाए, जबकि तीसरे मैच में 137 रन की दमदार पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 337/8 का मजबूत स्कोर खड़ा किया और सीरीज़ 2-1 से अपने नाम की।

मिशेल ने तीन मैचों की सीरीज़ में 176 की औसत से कुल 352 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ चुने गए। उनके प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने भारतीय सरज़मीं पर अपनी पहली वनडे सीरीज़ जीत दर्ज की। इसके अलावा उन्होंने ICC वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में भी नंबर एक स्थान हासिल किया। भारत के खिलाफ ही खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज़ में भी मिशेल ने 186.56 के स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाकर अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी का परिचय दिया। इस अवॉर्ड की रेस में उन्होंने सूर्यकुमार यादव और जो रूट जैसे बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा।

वहीं महिला क्रिकेट में बांग्लादेश की सोभना मोस्टरी ने ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालिफायर में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने टूर्नामेंट के शुरुआती छह मैचों में 45.80 की औसत और 145.85 के स्ट्राइक रेट से 229 रन बनाए। उनके योगदान की बदौलत बांग्लादेश टीम टूर्नामेंट में अजेय रही और आगामी महिला टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही।

थाईलैंड के खिलाफ अहम मुकाबले में मोस्टरी ने 59 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता। इसके बाद स्कॉटलैंड के खिलाफ भी उन्होंने 47 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम की जीत में योगदान दिया।

डेरिल मिशेल और सोभना मोस्टरी के शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि निरंतरता और दबाव में बेहतर खेल ही खिलाड़ियों को बड़े सम्मान तक पहुंचाता है। जनवरी 2026 के ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड ने उनके करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है।

Related Articles

Back to top button