ताजमहल परिसर में दो घंटे तक उड़ा ड्रोन, पर्यटकों ने मोबाइल से बनाया वीडियो

बताया गया कि अक्षरधाम की ओर से आई टीम ने डॉक्यूमेंट्री शूट के लिए ड्रोन उड़ाया था। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए यह गतिविधि संचालित की गई।

आगरा में ताजमहल परिसर के ऊपर करीब दो घंटे तक ड्रोन उड़ता रहा। जानकारी के मुताबिक ड्रोन 5 से 6 बार मुख्य गुंबद के नजदीक दिखाई दिया, जिसे देखकर पर्यटकों ने अपने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।

एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि ड्रोन उड़ाने की अनुमति गृह मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से ली गई थी। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नियमों के तहत इजाजत दी गई थी।

बताया गया कि अक्षरधाम की ओर से आई टीम ने डॉक्यूमेंट्री शूट के लिए ड्रोन उड़ाया था। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए यह गतिविधि संचालित की गई।

Related Articles

Back to top button