महंगाई का झटका : घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपये महंगा, दिल्ली में कीमत 913 रुपये पहुंची

Inflation shock: Domestic LPG cylinder becomes costlier by Rs 60, price reaches Rs 913 in Delhi. घरेलू रसोई गैस इस्तेमाल करने वाले लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 913 रुपये हो गई है। इससे पहले यही सिलेंडर 853 रुपये में मिल रहा था। नई कीमतें 7 मार्च से लागू कर दी गई हैं।

यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा बाजार में अस्थिरता देखी जा रही है। खासकर ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी के बीच भारत में भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने की खबर ऐसे समय सामने आई है जब शुक्रवार को सरकार ने देश की सभी एलपीजी रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसमें सरकारी और निजी दोनों रिफाइनरियां शामिल हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संभावित ऊर्जा संकट को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है, ताकि देश में गैस की आपूर्ति प्रभावित न हो।

ऊर्जा आपूर्ति को लेकर सरकार का भरोसा

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी हाल ही में कहा था कि भारत को फिलहाल ऊर्जा संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर भरोसा जताया था। उनके मुताबिक देश के पास पर्याप्त मात्रा में गैस और पेट्रोलियम उत्पादों का भंडार मौजूद है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार भारत के पास कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और एलपीजी जैसे पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक है। इसके अलावा तेल कंपनियां आपूर्ति में किसी संभावित बाधा को देखते हुए गल्फ क्षेत्र के अलावा अन्य देशों से भी आयात कर रही हैं, ताकि ऊर्जा आपूर्ति सुचारु बनी रहे।

कितनी बढ़ी LPG सिलेंडर की कीमत

14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। नई कीमतें 7 मार्च से लागू कर दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button