खाड़ी में युद्ध की स्थिति गंभीर,कतर में हाई अलर्ट,लोगों को घरों में रहने का आदेश

डेस्क : मध्य पूर्व में जारी युद्ध अब और खतरनाक होता जा रहा है, जिससे कतर में सुरक्षा स्थिति गंभीर हो गई है। कतर सरकार ने देशभर में सुरक्षा अलर्ट जारी किया है और लोगों से तुरंत घरों के अंदर रहने को कहा है। कतर के गृह मंत्रालय ने मोबाइल फोन पर आपात संदेश भेजकर सुरक्षा खतरे का स्तर बढ़ाने की सूचना दी और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

मिसाइल और ड्रोन हमलों का सिलसिला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की ओर से खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की एक श्रृंखला जारी है, जिससे खाड़ी क्षेत्र में स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है। इन हमलों के कारण कतर, यूएई, बहरीन और अन्य देशों में एयर डिफेंस सिस्टम लगातार सक्रिय हैं।

सूत्रों के अनुसार, कतर की राजधानी दोहा और आसपास के इलाकों में धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं, जो एयर डिफेंस द्वारा मिसाइल और ड्रोन इंटरसेप्ट करने की कार्रवाई का परिणाम थीं। यह स्थिति खाड़ी देशों में बढ़ते खतरे और असुरक्षा का संकेत देती है।

कतर सरकार ने सुरक्षा की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नागरिकों से घरों में रहने और किसी भी प्रकार की बाहरी गतिविधियों से बचने की सलाह दी है। साथ ही, सुरक्षा बलों और एयर डिफेंस सिस्टम को हर समय मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button