महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान, वामा सारथी ने 14 महिलाओं को किया सम्मानित…

कार्यक्रम की पहल एसोसिएशन की अध्यक्षा मीनाक्षी सिंह द्वारा की गई, जिसमें यूपी पुलिस के अराजपत्रित कर्मियों के परिवारों से जुड़ी उन महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर समाज के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।

Uttar-Pradesh: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2026) के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन “वामा सारथी” द्वारा लखनऊ स्थित कार्यालय में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

बता दें, कार्यक्रम की पहल एसोसिएशन की अध्यक्षा मीनाक्षी सिंह द्वारा की गई, जिसमें यूपी पुलिस के अराजपत्रित कर्मियों के परिवारों से जुड़ी उन महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर समाज के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है।

बता दें, इस सम्मान समारोह के लिए प्रदेश के सभी जिलों से ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए गए थे। कुल 530 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनकी गहन समीक्षा के बाद वामा सारथी की स्क्रीनिंग समिति ने 14 महिलाओं और बालिकाओं को मुख्यालय स्तर पर सम्मानित करने के लिए चुना हैं।

बता दें, विभिन्न क्षेत्रों की 14 महिलाओं को मिला सम्मान समारोह में मोटर व्लॉगिंग, उद्यमिता, शिक्षा, विज्ञान, खेल, सामाजिक सेवा और साहित्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से स्वाति रोझा (मोटो व्लॉगर), खुशबू सिंह (उद्यमिता), अपूर्वा-अपूर्वी (संस्कृत प्रचार), भावना चौधरी (BSF एयर विंग), श्रेया सिंह (कराटे), डॉ. नेहा सिंह (चित्रकला एवं लेखन), डॉ. पद्मिनी मिश्रा (ICMR वैज्ञानिक), साधना (सामाजिक सेवा), डॉ. निरिमा गौतम (चिकित्सा सेवा), आकांक्षा प्रजापति (साहित्य), निगहत (विज्ञान प्रशिक्षण), हेमलता यादव (लीवर दान) और दीप्ति यादव (किडनी दान एवं महिला सशक्तिकरण) शामिल रहीं।

इस कार्यक्रम के दौरान इन महिलाओं ने समाज में अपनी पहचान बनाई और दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनीं। वामा सारथी के इस प्रयास से न केवल महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा गया, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया।

Related Articles

Back to top button