
अमेठी – रसोई गैस के बढ़ते दाम व सिलेंडर की किल्लत को लेकर सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने 13 मार्च को अनोखे अंदाज में विरोध जताया। सपा नेता ने ग्राम बासूपटी में ग्रामीणों के बीच लकड़ी कंडे से चूल्हे पर भोजन बनाकर प्रदर्शन किया, और सरकार पर तीखा हमला किया।
समाजवादी पार्टी के नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा है कि खाली हो गया भाजपा के अच्छे दिनों का सिलेंडर। सिलेंडर की लाइन में घंटों लगने के बाद जब लोगों को ये बताया जा रहा है कि जब तक उपभोक्ता के पास (डीएसी) डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड नंबर नहीं होगा तब तक गैस का सिलेंडर नहीं मिलेगा, तब जनता में रोष-आक्रोश तो जन्मेगा ही। जनता कह रही है अगर डीएसी के लिए गैस कंपनियों का सर्वर डाउन है तो हम क्या करें, सर्वर चलाना तो सरकार की जिम्मेदारी है।
जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि पुरानी पासबुक दिखाने के बहाने सिलेंडर न देना अमानवीय है क्योंकि बच्चे-बुजुर्ग घरों में भूखे हैं। ये सारा खेल कालाबाज़ारी करने वाले भाजपाई खेल रहे हैं। ब्लैकमार्केट में मजबूरी के मारे लोगों से उनकी मजबूरी के हिसाब से कई गुना तक दाम वसूले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कभी ऑक्सीजन के सिलेंडर के लिए जनता भटकी थी, अब खाने की गैस के सिलेंडर के लिए भटक रही है। भाजपा ने परिवारवालों को भुखमरी के कगार पर लाकर अनाथ छोड़ दिया है। भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल हो गयी है और भाजपाई नेता नदारद हैं। अब क्या जनता के लिए भाजपाइयों के घरों से भोजन आएगा या भाजपाई पंडाल-पंगत लगाकर भूखी जनता का पेट भरेंगे,सरकार हर ने जनता को ठगने का किया है, “अब जनता करेगी भाजपा की विदाई,तभी कम होगी महंगाई” आज जनता बेचारी लकड़ी कंडे के सहारे चूल्हे पर भोजन बनाने को मजबूर है,जनता अब पूर्ववर्ती विकास वाली समाजवादी अखिलेश सरकार चाहती है.







