
उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती की लिखित परीक्षा आज से शुरू हो गई है। यह परीक्षा दो दिनों तक आयोजित की जाएगी और प्रदेश भर के 1090 परीक्षा केंद्रों पर कराई जा रही है। इस भर्ती के तहत कुल 4543 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है।
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 14, 2026
➡यूपी पुलिस SI भर्ती की लिखित परीक्षा आज
➡आज और कल दो दिन होगी लिखित परीक्षा
➡प्रदेश के 1090 केंद्रों पर होगी एसआई परीक्षा
➡4543 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित
➡कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
➡संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए जैमर
➡बायोमेट्रिक सत्यापन,… pic.twitter.com/9mHAAiEWze
इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिसके चलते परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोका जा सके। इसके साथ ही अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो कैप्चरिंग भी की जाएगी।
पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों और एसटीएफ की विशेष नजर रखी जा रही है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।









