
Mumbai: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और यूपी की राजनीति में मुख्य विपक्षी पार्टी यानी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक साथ एक फ्रेम में दिखाई दिए….और इस वक्त ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है….
इस तस्वीर पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं…और कई लोगों ने इन दोनों हस्तियों की मुलाकात के पीछे के कारण के बारे में अटकलें लगाना शुरू कर दिया….

अब इस तस्वीर के पीछे की असली कहानी क्या है चलिए आपको बतातें हैं….दरअसल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से मुलाक़ात की, सपा मुखिया देर शाम को सलमान खान के घर पहुंचे और उनके पिता सलीम खान के स्वास्थ्य की जानकारी लीं. सलीम खान,,, ख़राब तबीयत के चलते अस्पताली में भर्ती हैं. सपा मुखिया ने इस मुलाक़ात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं.
इसी के साथ बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कल मुंबई में आयोजित क्रिएटिव इकॉनोमी समिट में शामिल होने पहुंचे थे.जहां एक्टर रितेश देशमुख समेत कई कलाकारों से उनकी मुलाकात हुई थी…इस कार्यक्रम में उन्होंने अपनी बात भी रखी. समिट के बाद ही अखिलेश यादव फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की. हालांकि इस दौरान उनकी मुलाक़ात सलमान खान के पिता सलीम खान से नहीं हुई है. उन्होंने ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर कीं और इसके साथ कैप्शन में लिखा- ‘मुंबई मिलन!’
खैर अभी भी सलमान खान और अखिलेश यादव की इस तस्वीर को खास बताते हुए लोग राजनीतिक मायने निकाल ही रहे है….साथ ही ये भी अखिलेश की इस तस्वीर ने यूपी से लेकर मुंबई तक में राजनीतिक समर्थकों और बॉलीवुड प्रशंसकों दोनों का ध्यान अपनी ओर खींचा है…..








