“तोते से भविष्य बताने” का झांसा, तोता ज्योतिषी ने IT अधिकारी को लगाया लाखों का चूना…

पुलिस के मुताबिक, 59 वर्षीय आरोपी शेखर ने शहर के श्री सर्कल इलाके में आयकर अधिकारी से संपर्क किया। उसने दावा किया कि वह चेहरे के भाव और तोते के जरिए भविष्य बता सकता है। शुरुआत में उसने अधिकारी का भरोसा जीतने के लिए छोटी राशि में पूजा कराने की बात कही और करीब 50 हजार रुपये ले लिए।

बेंगलुरु से ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने खुद को तोता ज्योतिषी बताकर आयकर विभाग के एक अधिकारी से लाखों रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी कर दी है।

बता दें, पुलिस के मुताबिक, 59 वर्षीय आरोपी शेखर ने शहर के श्री सर्कल इलाके में आयकर अधिकारी से संपर्क किया। उसने दावा किया कि वह चेहरे के भाव और तोते के जरिए भविष्य बता सकता है। शुरुआत में उसने अधिकारी का भरोसा जीतने के लिए छोटी राशि में पूजा कराने की बात कही और करीब 50 हजार रुपये ले लिए।

वहीं, इसके बाद आरोपी ने अधिकारी को डर और चिंता में डालते हुए कहा कि उनके करियर, ट्रांसफर और निजी जीवन में समस्याएं आ सकती हैं, जिनसे बचने के लिए विशेष अनुष्ठान करना जरूरी है। इसी बहाने उसने धीरे-धीरे अधिकारी से बड़ी रकम और कीमती सामान हासिल कर लिया।

बता दें, आरोपी ने अधिकारी से करीब 194 ग्राम सोना और लगभग 1.3 किलो चांदी भी ले ली। उसने भरोसा दिलाया कि अनुष्ठान पूरा होने के बाद वह सारा सामान वापस कर देगा। लेकिन जब अधिकारी ने अपना सामान वापस मांगा, तो आरोपी ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

मामले की शिकायत मिलने के बाद भरतिनगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने ठगी में लिया गया बड़ा हिस्सा भी बरामद कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और किसी भी अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आकर पैसा या कीमती सामान देने से बचना चाहिए। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपी से और जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button