AGRA NEWS: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बोलेरो… 5 की मौत, 3 घायल

बता दें कि महिला, बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हुई है. जबकि घायलों को इलाज के लिए सैफई में भेज दिया गया है.

AGRA NEWS: उत्तर प्रदेश के आगरा में सड़क हादसे की बड़ी घटना सामने आई है…जहां पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है. जानकारी के लिए बता दें कि अनियंत्रित होकर बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकराई है…

तेज रफ्तार की वजह से इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि 3 लोग घायल हो गए…बता दें कि महिला, बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हुई है. जबकि घायलों को इलाज के लिए सैफई में भेज दिया गया है.

जानकारी के अनुसार मृतकों में 4 इटावा, एक औरैया का है.और सभी लोग कैला देवी से दर्शन कर लौट रहे थे. ये घटना चित्रहाट थाना क्षेत्र के हाईवे के पास की है…

Related Articles

Back to top button