क्रेडिट कार्ड फ्रॉड केस में CJM कोर्ट की कार्रवाई, बैंक और ब्रांड एंबेसडर को जारी नोटिस, जानें क्या हैं पूरा मामला…

फर्रुखाबाद में सैनिक से ऑनलाइन ठगी के मामले में दीपिका पादुकोण और एक्सिस बैंक के चेयरमैन को CJM कोर्ट ने नोटिस जारी किया गया।

फर्रुखाबाद में एक सैनिक से ऑनलाइन ठगी के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में एक्सिस बैंक के चेयरमैन समेत अन्य जिम्मेदार लोगों को भी नोटिस भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, सैनिक फैयाज अहमद ने अदालत में परिवाद दायर कर आरोप लगाया है कि उनके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन ठगी की गई। उन्होंने दावा किया कि इस धोखाधड़ी में बैंक की लापरवाही सामने आई है।

वहीं, परिवाद में यह भी उल्लेख किया गया है कि दीपिका पादुकोण एक्सिस बैंक की ब्रांड एंबेसडर हैं, इसलिए उन्हें भी इस मामले में पक्षकार बनाया गया है। इसी आधार पर कोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी किया है और जवाब तलब किया है।

बता दें, मामले की सुनवाई के दौरान CJM कोर्ट ने प्रथम दृष्टया इसे गंभीर मामला मानते हुए सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। कोर्ट अब मामले की अगली सुनवाई में सभी पक्षों की दलीलें सुनेगा।

यह मामला बैंकिंग सिस्टम में सुरक्षा और जिम्मेदारी को लेकर भी कई सवाल खड़े करता है। पीड़ित सैनिक ने न्याय की मांग करते हुए कहा है कि उसे आर्थिक नुकसान हुआ है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

फिलहाल कोर्ट की ओर से नोटिस जारी होने के बाद अब इस मामले में अगली सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button