
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च, शुक्रवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आइए, जानते हैं कि इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है और साथ ही पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी।
पिच रिपोर्ट
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर सपाट रहती है, जहां गेंद आसानी से बल्ले पर आती है। इस पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने में कोई खास दिक्कत नहीं होती और छोटी बाउंड्री का भी उन्हें लाभ मिलता है। ऐसे में पहले ही मैच में छक्के और चौकों की बरसात देखने को मिल सकती है। हालांकि, गेंदबाजों के लिए यह पिच कठिन हो सकती है क्योंकि पिच से कोई खास मदद नहीं मिलती, और यहां गलती करने की गुंजाइश बहुत कम होती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पहले मैच में पिच का क्या हाल रहता है।
मैच का समय
मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले 7:00 बजे होगा।
लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग
भारत में इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा, वहीं जियोहॉटस्टार पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11
- फिल सॉल्ट
- विराट कोहली
- देवदत्त पडिक्कल
- रजत पाटीदार (कप्तान)
- टिम डेविड
- जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
- रोमारियो शेफर्ड / जैकब बेथेल
- क्रुणाल पांड्या
- भुवनेश्वर कुमार
- जैकब डफी
- मंगेश यादव
हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
- ट्रेविस हेड
- अभिषेक शर्मा
- ईशान किशन (कप्तान)
- हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर)
- अनिकेत वर्मा
- लियाम लिविंगस्टोन
- नीतीश कुमार रेड्डी
- हर्षल पटेल
- हर्ष दुबे
- ब्रायडन कार्स
- जयदेव उनादकट









