
बुलंदशहर- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक चौंकाने वाले हत्याकांड को अंजाम दिया गया है….जहां पर ट्रांसजेंडर के इश्क में युवक का कत्ल हुआ है…
दरअसल, मामला कुछ इस तरह से शुरु हुआ कि ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका से दीपक और साक्षर कौशिक प्यार करते थे…
और इसी साक्षर कौशिक से पीछा छुड़ाने के लिए ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका ने हत्या की साजिश कर डाली… ट्रांसजेंडर ने दीपक व देवेश और शुभम के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई…
पुलिस ने ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका, देवेश और शुभम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है, जबकि दीपक अभी फरार है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक साक्षर कौशिक का पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड और हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट बरामद की है।
आरोपी दीपक ने 30 मार्च को साक्षर कौशिक को घर से बुलाकर हत्या की थी। 31 मार्च को थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के बिलसुरी के पास साक्षर कौशिक का शव बरामद हुआ था।
मृतक देवपुरा, थाना नगर कोतवाली क्षेत्र का निवासी था। नगर कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है।









