यूपी एटीएस ने पाकिस्तान से जुड़े आतंकियों के गिरोह का किया भंडाफोड़, गैस सिलेंडर से आगजनी की साजिश का खुलासा

उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों का मंसूबा...

उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों का मंसूबा भारत में गजवा ए हिंद लागू करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में गैस सिलेंडर से आगजनी कर दहशत फैलाना था। इन आतंकियों की योजना थी कि छोटी-छोटी आगजनी की घटनाओं को अंजाम दे कर पाकिस्तान को वीडियो भेजे जाएं और फिर क्यूआर कोड के जरिए पैसे मंगाए जाएं। ATS ने आज आतंकियो को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

सूत्रों के मुताबिक, यह गिरोह पाकिस्तान के हैंडलरों से जुड़े हुए थे और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से उनकी योजना को अंजाम दे रहे थे। इनकी गतिविधियां पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन से जुड़ी थीं, जिनमें ओसामा बिन लादेन और फतुल्लाह गोरी का नाम शामिल है।

यूपी एटीएस को बड़ी सफलता हासिल हुई जब उसने साकिब उर्फ डेविड को गिरफ्तार किया, जो इस गिरोह का मुख्य सदस्य था। साकिब और उसके साथी अफगानिस्तान के आतंकवादी नंबरों से भी जुड़े हुए थे, जो भारत में आतंक फैलाने का काम कर रहे थे।

यूपी एटीएस को आरोपियों से 7 मोबाइल फोन, 24 पंपलेट, और आधार कार्ड बरामद हुए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि इन आतंकियों ने लखनऊ, अलीगढ़, और गाजियाबाद जैसे शहरों में सरकारी प्रतिष्ठानों और वाहनों की रेकी की थी। इसके बाद इनकी वीडियो पाकिस्तान भेजे गए थे।

एटीएस ने आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई है। यूपी एटीएस ने इसे एक बड़ी सफलता माना है और अब इनके साथ जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

यह गिरोह धर्म के आधार पर आतंक फैलाने का काम कर रहा था और भारत में डर का माहौल पैदा करने के लिए पाकिस्तान के निर्देशों पर कार्य कर रहा था। यूपी एटीएस का यह अभियान राज्य में आतंकवादियों की साजिशों को नाकाम करने की दिशा में एक अहम कदम है।

Related Articles

Back to top button