
ईरान के अंदर चल रहे अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि गिराए गए लड़ाकू विमान का लापता एयरमैन बरामद कर लिया गया है, लेकिन अभी वह पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।
अधिकारी के मुताबिक, एयरमैन को रेस्क्यू कर लिया गया है, लेकिन ऑपरेशन अभी जारी है। सबसे बड़ी चुनौती अब रेस्क्यू टीम और एयरमैन को सुरक्षित तरीके से ईरान से बाहर निकालना है।
सूत्रों के अनुसार, एक्सफिल्ट्रेशन (सुरक्षित वापसी) प्रक्रिया पूरी होने तक खतरा बना हुआ है। यह ऑपरेशन बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि यह सीधे तौर पर ईरान की सीमा के भीतर अंजाम दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ सकता है।








