
वाराणसी- एक तरफ देश के कई हिस्सों में लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल रही है…लोग लाइनों में लगे हैं…कि सिलेंडर मिल जाए तो उनका घर चल जाए….दूसरी तरफ बड़े-बड़े दुकानदार और हलवाई परेशान है….कि डिमांड होने के बाद भी वो लोगों को समान नहीं दे पा रहे है….क्योंकि उनको कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है…..
ऐसे में वाराणसी में 250 से ज्यादा कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद हुई है….बता दें कि LPG सिलेंडर की कालाबाजारी की सूचना पर रेड पड़ी है…बंद पड़े पेट्रोल पंप की आड़ में अवैध भंडारण किया गया…
कहा जा रहा है कि मिर्जापुर के एजेंसी संचालक ने भंडारण कराया…आपूर्ति विभाग ने कालाबाजारी की आशंका जताई…और उसके बाद में एक्शन लिया गया…मामले में आपूर्ति विभाग की टीम और पुलिस कार्रवाई में जुट गई है…कैंट थाना क्षेत्र के चौका घाट के पास का ये मामला है….









