UP: रविदास मंदिर के पास चहारदीवारी का निर्माण, भीम आर्मी का विरोध और सांसद चंद्रशेखर ने ट्वीट कर मामले को उठाया

संत रविदास महाराज जी का स्थान करोड़ों लोगों की आस्था, आत्मसम्मान और अधिकारों का प्रतीक है।

गाजीपुर- उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रविदास मंदिर के पास जो निर्माण चल रहा है उसे लेकर अब बवाल मच गया है….बता दें कि रविदास मंदिर के पास चहारदीवारी का निर्माण चल रहा है….

और इस मामले को लेकर भीम आर्मी ने विरोध प्रदर्शन किया है….मौके पर भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे थे…साथ ही साथ भीम आर्मी चीफ व नगीना सांसद चंद्रशेखर ने ट्वीट कर मामले को उठाया है…

सांसद चंद्रशेखर ने इस मामले को विस्तार से बताते हुए अपने पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर के मरदह क्षेत्र में संत शिरोमणि जगतगुरु सतगुरु रविदास महाराज जी के मंदिर के पास किया जा रहा दीवार निर्माण केवल एक साधारण निर्माण कार्य नहीं है। इस दीवार के माध्यम से उस पवित्र स्थल को ढकने, सीमित करने और उसकी पहचान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जो सीधा-सीधा सामाजिक न्याय, समानता और भारतीय संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।

संत रविदास महाराज जी का स्थान करोड़ों लोगों की आस्था, आत्मसम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। ऐसे में इस प्रकार की कोई भी कार्रवाई न केवल अनुचित है, बल्कि यह बहुजन समाज की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य भी है।

इसी के साथ इस मामले में प्रदेश सरकार ने न्याय करने की अपील की है….ये मामला मरदह क्षेत्र का है….

Related Articles

Back to top button