
नोएडा- नोएडा में जब श्रमिक प्रदर्शन हुआ था…तो उस प्रदर्शन ने काफी ज्यादा विकराल रुप ले लिया था…श्रमिकों ने प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में मिलकर इलाके में तोड़फोड़ की थी..पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया था…
श्रमिक प्रदर्शन के दौरान नोएडा में बड़ी संख्या में लोग इक्ठठा हुए थे…आवाजाही में भी काफी ज्यादा परेशान हो रही थी…अब इसी मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है….
जानकारी के लिए बता दें कि श्रमिक हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार हुआ है…STF ने आदित्य आनंद को अरेस्ट किया है. आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार हुआ है. त्रिचपल्ली से STF ने गिरफ्तार किया है. आदित्य पर एक लाख का इनाम था. नोएडा पुलिस ने इनाम रखा था….
ये भी बता दें कि पुलिस की 6 टीमें आरोपी की तलाश कर रही थी.दंगा भड़काने की साजिश में फरार चल रहा था…आगजनी उपद्रव कराने की साजिश में फरार था…









