ईरान का बड़ा दावा: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद, ट्रंप पर भी तीखा हमला, विवाद तेज

यह फैसला अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर लगाए गए कथित प्रतिबंधों के जवाब में लिया गया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि इस क्षेत्र से गुजरने वाले सभी जहाजों की कड़ी निगरानी की जाएगी।

नई दिल्ली/तेहरान: पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरान ने दावा किया है कि Strait of Hormuz को बंद कर दिया गया है और इस फैसले के साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच नया राजनयिक विवाद खड़ा हो गया है। इसी बीच ईरानी दूतावास ने दक्षिण अफ्रीका में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला करते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर “idiot” तक कह दिया, जिससे विवाद और गहरा गया है।

यह पूरा मामला उस वायरल ऑडियो क्लिप के बाद शुरू हुआ, जिसमें कथित तौर पर ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने समुद्री संचार में एक शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसे सोशल मीडिया पर ट्रंप से जोड़ा गया। हालांकि ईरानी दूतावास ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए थी।

दूतावास ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “तुम मूर्ख हो, वह तुम्हारे मूर्ख राष्ट्रपति ट्रंप की बात कर रहा था।”

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बड़ा ऐलान

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने घोषणा की है कि रणनीतिक रूप से बेहद अहम Strait of Hormuz को बंद कर दिया गया है। यह इलाका वैश्विक तेल आपूर्ति का एक प्रमुख मार्ग माना जाता है।

IRGC के अनुसार, यह फैसला अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर लगाए गए कथित प्रतिबंधों के जवाब में लिया गया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि इस क्षेत्र से गुजरने वाले सभी जहाजों की कड़ी निगरानी की जाएगी।

IRGC ने साफ कहा है कि जो भी जहाज बिना अनुमति के इस मार्ग से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे “दुश्मन का सहयोगी” माना जाएगा और उस पर कार्रवाई की जा सकती है। संगठन ने यह भी कहा कि केवल उसकी अनुमति से ही जहाज इस क्षेत्र से गुजर सकते हैं।

Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है। यहां किसी भी तरह की बाधा वैश्विक ऊर्जा बाजार और तेल आपूर्ति श्रृंखला पर बड़ा असर डाल सकती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह समुद्री नाकाबंदी और प्रतिबंधों के जरिए तनाव बढ़ा रहा है। वहीं ईरान का कहना है कि यह कदम “सीजफायर की शर्तों के उल्लंघन” के बाद उठाया गया है।

Related Articles

Back to top button