
प्रयागराज में आज यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होगा…10वीं, 12वीं के नतीजे आज घोषित होंगे…आज शाम 4 बजे बोर्ड रिजल्ट जारी होगा.जानकारी के लिए बता दें कि 53 लाख 37 हजार 778 छात्रों ने परीक्षा दी है.
8033 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई थी…25,23,112 छात्राएं, 28,14,612 छात्र शामिल रहे.54 ट्रांसजेंडर भी यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल रहे.जेलों में बंद 360 परीक्षार्थियों ने भी परीक्षा दी है. आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकेंगे…









