
बुलंदशहर- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक बर्थडे पार्टी खूनी पार्टी में बदल गई….आखिर ऐसा क्या हुआ उस पार्टी में चलिए डिटेल में जानते है….बर्थडे पार्टी में ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है…
दरअसल, केक लगाने को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया…जिम में विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग हुई…जिम में शुरू हुआ झगड़ा बाद में अंधाधुंध फायरिंग में तब्दील हो गया, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई… मृतकों की पहचान मनीष, अमरदीप और आकाश सैनी के रूप में हुई है…
जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक भाजपा सभासद के रिश्तेदार थे…इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है…
घटना कुछ इस तरह…
हत्यारोपी जीतू सैनी ने अपने बर्थडे पर बुलाया…जीतू ने मृतक अमरदीप को किया था इनवाइट…अमरदीप ने जीतू के मुंह पर केक लगाया था …विवाद में अमरदीप ने मनीष, आकाश को बुलाया…जीतू, साथियों ने झगड़े में तीनों को गोलिया मारीं…मुख्य आरोपी जीतू सैनी के 4 साथी अरेस्ट हुए…जीतू सैनी, मयंक सैनी की तलाश में दबिश जारी है…









