दिल्ली: SP-RLD गठबंधन से जयंत चौधरी जाएंगे राज्यसभा, जल्द होगी घोषणा…

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से सपा-रालोद आगे की राह निकालने के लिए राजनीतिक रणनीति बनाने में लगे हुई है। यूपी में जल्द ही राज्यसभा चुनाव होने वाले है। सूत्रों के अनुसार सपा जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है। रालोद के हिस्से में आठ विधानसभा सीटें हैं, बाकी वोट सपा के खाते से पूरी की जाएंगी।

बता दें, यूपी विधानसभा चुनाव में सपा-गठबंधन ने 125 सीटें अपने नाम की है। जिसमें सपा ने 111 सीटे जीती है। वही, रालोद ने आठ और सुहैल देव भारतीय समाजवादी पार्टी ने छह सीटें जीती हैं। प्रदेश में राज्यसभा की 31 सीटें हैं, जिनमें जून माह में कुछ सीटें खाली होने जा रही है। ऐसे में जून-जुलाई में राज्यसभा के चुनाव होंगे, जिनके जरिए गठबंधन के बड़े चेहरों को सदन का हिस्सा बनाया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, SP-RLD गठबंधन से जयंत को राज्यसभा भेजने की तैयारी की जा रही है। राज्यसभा के चुनाव में जयंत को सपा उम्मीदवार बनाएगी। इसे लेकर अखिलेश और जयंत की जल्द बैठक होगी। दोनों नेताओं की बैठक दिल्ली में हो सकती है।

Related Articles

Back to top button