5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना प्रक्रिया की शुरुआत पोस्टल बैलेट से की गई है, जिसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी। पूरे देश में काउंटिंग को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

दिल्ली में आज 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना हो रही है। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू कर दी गई है।

मतगणना प्रक्रिया की शुरुआत पोस्टल बैलेट से की गई है, जिसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी। पूरे देश में काउंटिंग को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी काउंटिंग सेंटरों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि केंद्रीय अर्धसैनिक बल भी सुरक्षा में लगाए गए हैं। निगरानी के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

काउंटिंग सेंटरों पर एंट्री के लिए सख्त चेकिंग और पास सिस्टम लागू किया गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button