UP News: CCSU कैंपस में छात्रों का जोरदार हंगामा, कुलपति आवास के बाहर सड़ी सब्जियां लेकर बैठे छात्र…

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्रों ने मेस के खराब खाने के विरोध में कुलपति आवास के बाहर धरना दिया। सड़ी सब्जियां दिखा कर छात्रों ने ठेकेदार पर अभद्रता का आरोप लगाया।

Meerut: उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में एक बार फिर छात्रों का आक्रोश चरम पर है। विश्वविद्यालय के मेस में मिलने वाले खाने की बेहद खराब गुणवत्ता को लेकर छात्रों ने कुलपति (VC) आवास के बाहर जबरदस्त धरना-प्रदर्शन किया।

बता दें, हैरान करने वाली बात यह रही कि छात्र अपने हाथों में मेस की सड़ी-गली सब्जियां लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से ऐसा खाना परोसा जा रहा है जो इंसानों के खाने लायक भी नहीं है। छात्रों ने कुलपति से गुहार लगाई कि वे खुद मेस की हालत देखें और यह तय करें कि क्या इस तरह की सब्जियां छात्रों के स्वास्थ्य के लिए सही हैं?

ठेकेदार पर बदसलूकी का आरोप
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने मेस संचालक (ठेकेदार) पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रों का कहना है कि जब भी उन्होंने खाने की शिकायत करने की कोशिश की, तो ठेकेदार द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई और उन्हें धमकाया गया। ठेकेदार के तानाशाही रवैये और विश्वविद्यालय प्रशासन की चुप्पी से नाराज छात्रों ने कुलपति आवास का घेराव जारी रखा।

छात्रों की मांग है कि तत्काल प्रभाव से मेस का टेंडर रद्द किया जाए और गुणवत्ता की जांच के लिए एक कमेटी गठित की जाए। विश्वविद्यालय परिसर में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन छात्रों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले ठेकेदार पर क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Back to top button