27 करोड़ पाने वाले ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी, टीम प्रबंधन ने स्वीकार की मांग

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच से क्रिकेट गलियारों को चौंकाने वाली एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है।

New Delhi : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच से क्रिकेट गलियारों को चौंकाने वाली एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स औपचारिक रूप से यह घोषणा करती है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया है। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि ऋषभ पंत के इस अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स औपचारिक रूप से यह घोषणा करती है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया है। फ्रेंचाइजी ने उनके इस अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही LSG मैनेजमेंट ने बतौर कप्तान ऋषभ के शानदार योगदान, उनके बेहतरीन नेतृत्व और टीम के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है.

टॉम मूडी ने फैसले का किया सम्मान
इस बड़े और अप्रत्याशित घटनाक्रम पर बात करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा, “ऋषभ ने फ्रेंचाइजी से इस संबंध में खुद संपर्क किया था और हमने सम्मानपूर्वक उनके इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है.” उन्होंने आगे कहा कि सीजन के बीच में ऐसे कड़े निर्णय लेना कभी भी आसान नहीं होता. ड्रेसिंग रूम में कप्तान के तौर पर ऋषभ ने जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए पूरी टीम उनकी आभारी है.

अब नई रणनीति पर टीम का ध्यान
टॉम मूडी ने स्पष्ट किया कि कप्तानी में इस बदलाव के बाद अब फ्रेंचाइजी का पूरा ध्यान आगामी भविष्य के लिए सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने, टीम के सामूहिक पुनर्निर्माण और नए सिरे से पुनर्गठन करने पर केंद्रित है. ऋषभ पंत के इस फैसले के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस सीजन के बचे हुए मैचों और भविष्य में लखनऊ की कमान किसे सौंपी जाती है.

Related Articles

Back to top button