नौजवानों से मत टकराओ योगी जी, छात्र नेता को जेल में रखने पर संजय सिंह ने सरकार पर बोला हमला

AAP सांसद बोले- आशुतोष पांडे को आज देनी थी TGT परीक्षा, फिर भी जेल में रखा गया; जेल में मुलाकात से भी रोका, कहा- हर तानाशाही का अंत नौजवानों ने किया है

लखनऊ/दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सीधे चेतावनी दे डाली। संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि छात्र नेता आशुतोष पांडे को पाँच साल बाद आज TGT की परीक्षा देनी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें जेल में ही रखा गया और परीक्षा देने का मौका नहीं दिया गया।

‘जेल में मुलाकात तक से रोका गया’

AAP सांसद ने दावा किया कि वह खुद आशुतोष पांडे से जेल में मुलाकात करने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें मिलने तक की इजाजत नहीं दी। संजय सिंह ने इस मामले पर सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि अधिकारियों की गलत सलाह पर चलने की उनकी आदत ही उनके राजनीतिक पतन की वजह बनेगी। उन्होंने आगे लिखा, नौजवानों से मत टकराओ योगी जी, हर तानाशाही का अंत नौजवानों ने ही किया है। इस बयान के बाद छात्र नेता आशुतोष पांडे के मामले ने एक बार फिर सियासी तूल पकड़ लिया है।

Related Articles

Back to top button