टेस्ट में शतक, फिर भी 3 दौरों से बाहर, शुभमन गिल पर BCCI का चौंकाने वाला फैसला।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल 2026 में अपनी कप्तानी में टीम को फाइनल तक ले जाने वाले और 16 पारियों में 732 रन बनाने वाले गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में भी शानदार शतक जड़ा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल 2026 में अपनी कप्तानी में टीम को फाइनल तक ले जाने वाले और 16 पारियों में 732 रन बनाने वाले गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में भी शानदार शतक जड़ा है। लेकिन शनिवार को जब आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 स्क्वॉड का ऐलान हुआ, तो उसमें शुभमन गिल का नाम न होने से हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर फैंस इस फैसले की लगातार आलोचना कर रहे थे, लेकिन अब इसके पीछे की असली और चौंकाने वाली वजह सामने आ गई है।

BCCI ने शुभमन गिल को क्यों नहीं चुना?
चयन समिति द्वारा गिल को टी20 टीम में शामिल न करने को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि गिल को ड्रॉप नहीं किया गया है, बल्कि उन्हें एक खास रणनीति के तहत आराम दिया गया है। सूत्र के मुताबिक, “चयन समिति ने शुभमन गिल को साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक टेस्ट और वनडे क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए कहा है। वह बेहतरीन फॉर्म में हैं, लेकिन बोर्ड चाहता है कि वह आने वाले बड़े और महत्वपूर्ण टूर्नामेंट्स के लिए पूरी तरह फिट और तरोताजा रहें।”

कार्यभार प्रबंधन है बड़ी वजह
भारतीय टीम का अगले 18 महीनों का शेड्यूल बेहद व्यस्त है। अगर शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में लगातार खेलेंगे, तो यह उनके लिए अत्यधिक थकान का कारण बन सकता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत को कम से कम 35 वनडे मैच और 9 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले खेलने हैं। बोर्ड गिल को लंबे फॉर्मेट के लिए संजोकर रखना चाहता है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि 2028 में होने वाले ओलंपिक और टी20 वर्ल्ड कप से पहले वह इस शॉर्टर फॉर्मेट में वापसी कर सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी को मौका, अय्यर बने कप्तान
गौरतलब है कि टी20 स्क्वॉड में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार नेशनल टीम के तीनों स्क्वॉड में जगह मिली है। वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव को तीनों ही स्क्वॉड से ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी जगह बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button