
Arjun Tendulkar : 8 जून की रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अर्जुन तेंदुलकर ने ऐसा धमाल मचाया कि सबको उनके पिता सचिन तेंदुलकर की याद आ गई। गेंद से कहर बरपाने के बाद, बल्ले से अर्जुन की तूफानी हाफ सेंचुरी ने उनकी टीम ARCS अंधेरी को T20 मुंबई लीग 2026 में शानदार जीत दिलाई। खास बात यह रही कि उन्होंने पहले सिर्फ 3 ओवर में 3 विकेट लिए और फिर सिर्फ 25 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी करके मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ मैच में अंधेरी ने पहले बॉलिंग की और विरोधी टीम को 20 ओवर में 144/9 के स्कोर पर रोक दिया। इस दौरान अर्जुन सबसे सफल बॉलर साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 3 विकेट लिए। बांद्रा के बैट्समैन उनकी खतरनाक बॉलिंग के सामने टिक नहीं पाए।
34 बॉल पर 66 रन की धमाकेदार पारी खेली
इसके बाद अर्जुन ने बल्ले से अपना बेस्ट दिखाया। नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए अर्जुन ने शुरू से ही अग्रेसिव रवैया अपनाया। उन्होंने 34 बॉल पर 66 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 लंबे छक्के शामिल थे। अर्जुन ने सिर्फ 25 बॉल पर अपना हाफ सेंचुरी पूरा किया और टीम को 13.5 ओवर में 9 विकेट से जीत दिलाई। उन्हें उनके ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वही टीम के कप्तान शिवम दुबे ने मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में अर्जुन की काफी तारीफ की, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अर्जुन के चेहरे की मुस्कान और रिएक्शन यह बताने के लिए काफी था कि यह प्रदर्शन उनके लिए कितना खास था। IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सिर्फ एक मैच खेलने वाले अर्जुन लगातार खुद को साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर प्रभासिमरन सिंह का अहम विकेट हासिल किया। अर्जुन तेंदुलकर को भले ही IPL 2026 में ज्यादा मौका न मिले, लेकिन वह T20 मुंबई लीग 2026 में अपनी टीम के लिए लगातार खेलते नजर आ रहे हैं।









