“वो बहुत बड़े लोग हैं…मैं सत्य बोलूंगा तो भारी परेशानी में पड़ जाऊंगा” : बृजभूषण शरण सिंह

पूर्व सांसद ने पत्रकारों के सवाल पर कहा- सच बोलूंगा तो भारी मुसीबत में पड़ जाऊँगा, वक्त आने पर सब बताऊँगा; बयान के बाद चोरी प्रकरण में नया मोड़

अयोध्या/गोंडा। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दानपात्र से करोड़ों रुपये की कथित संगठित चोरी का मामला पहले ही सुर्खियों में है और अब पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के एक रहस्यमयी बयान ने इसे और गरमा दिया है। पत्रकारों द्वारा इस मामले में सवाल पूछे जाने पर बृजभूषण सिंह ने जो जवाब दिया, वह किसी पहेली से कम नहीं है। उनका यह बयान इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘सच बोलूंगा तो मुसीबत में पड़ जाऊँगा’

वायरल वीडियो में पूर्व सांसद यह कहते नज़र आ रहे हैं, अगर मैं सत्य बोलूंगा तो भारी परेशानी में पड़ जाऊँगा, क्योंकि वो बहुत बड़े लोग हैं। कभी वक्त आएगा तो इस बारे में बोलूंगा। उनके इस बयान ने इस पूरे प्रकरण में एक नई परत जोड़ दी है और तरह-तरह की अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। बृजभूषण सिंह ने न तो किसी का नाम लिया और न ही इस रहस्य से पर्दा उठाया, लेकिन उनके संकेत इतने गंभीर थे कि मामला अब और गहराता दिख रहा है।

पहले से जाँच के घेरे में है मामला

गौरतलब है कि राम मंदिर के दानपात्र से धनराशि चोरी के मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने भी ट्रस्ट से रिपोर्ट माँगी है। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने अयोध्या जाकर ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ लंबी बैठक की थी। वहीं पूर्व लेखाधिकारी महिपाल सिंह ने रोज़ाना लाखों रुपये की चोरी का सनसनीखेज दावा किया था। ऐसे में बृजभूषण सिंह का यह रहस्यमयी बयान इस संगठित चोरी के पीछे किसी बड़े नाम की ओर इशारा कर रहा है। फिलहाल, उनके इस बयान ने जाँच एजेंसियों और श्रद्धालुओं दोनों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button